भाजपा प्रत्याशी के साथ सांसद मनीष जायसवाल ने किया केरेडारी वा बचरा का दौरा

झारखंड में बनेंगी एनडीए की सरकार :  सांसद मनीष जायसवाल

सांसद ने एनडीए के भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मांगा वोट

केरेडारी। एनडीए गठबंधन के भाजपा से बड़कागांव विधान सभा से रौशन लाल चौधरी को टिकट मिलने से एनडीए कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर हैं। रविवार को भाजपा प्रत्याशी रोशनलाल चौधरी के हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ केरेडारी वा बचरा का दौरा किये। इस दौरान कंडाबेर माता स्थान में मां अष्टभुजी का विधिवत पूजा अर्चना कर प्रखंड के बेलतू, बेंगवरी, कोदवे, जमीरा, बालेदेवरी, चट्टीबरियातू, पगार, केरेडारी, पेटो, कल्याणपुर, बचरा, पाताल, हेंदेगिर का दौरा किये।

इस दौरान सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि इस बार राज्य में एनडीए की सरकार बनेगी। राज्य वासी हेमंत सरकार के भ्रष्ट नीतियों से परेशान हैं। राज्य सरकार ने चुनाव के दौरान कई वादे परंतु एक भी वादा पूरा नहीं किया। चुनावी आते ही एक महीना के लिए मंईयां सम्मान योजना लाकर लोगों को गुमराह कर रही हैं। जिसको लेकर महिलाओं में खासा नाराजगी दिख रहा हैं। आधी आबादी राज्य में परिवर्तन चाह रही हैं। आगे इन्होंने कहा कि सरकार बालू में भी सरकार पैसा वसूल रही है। ट्रैक्टर मालिक परेशान रहे हैं। युवाओं को रोजगार नही मिला। सरकार ट्रांसफर पोस्टिंग का खेल खेल रही हैं। राज्य में एनडीए की सरकार बनते ही मोदी का गारंटी लागू होगा। यहां कानून का राज होगा और लूट और झूठ की सरकार को खत्म होगी। इन्होंने क्षेत्र वासियों से एनडीए प्रत्याशी के पक्ष ने वोट करने का अपील किये।
भाजपा प्रत्याशी रौशन लाल चौधरी ने कहा कि पार्टी ने मुझ पर भरोसा जताया हैं। मैं उनके भरोसे मैं खरा उतरूंगा। बड़कागांव के लोग परिवार वाद से परेशान हैं। इस बार परिवर्तन की लहर हैं बड़कागांव में एनडीए का परचम लहरेगा। और बड़कागांव का सर्वांगीण विकास होगा। इन्होंने आगे कहा कि राज्य का विकास एनडीए गठबंधन से ही होगा, राज्य से अफसर शाही दूर होगा, गरीबों, किसानों को हक अधिकार मिलेगा।


मौके पर मंडल अध्यक्ष कर्मचारी साव, उपेंद्र सिंह, संजय भारती, कौलेश्वर यादव, बद्रीनारायण सिंह, नारायण यादव, सुनील साव, मनोहर साव, कंचन यादव, अशेश्वर यादव, नरेश साव, भोला महतो, पंकज साहा, नरेश कुमार, बालगोविंद सोनी, अमित प्रसाद गुप्ता, जय राम साव, चंद्रिका रजक, बहादुर राम, योगेश्वर महतो, चरित्र महतो, लीलाधन साव, कैलाश साव, शेरू सिंह, कैलाश साव, जनक साव, बसंत साव, संजय दुबे, समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!