केरेडारी में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस अधिकारियों कर्मियों शिक्षकों ने दिया राष्ट्र ध्वज को सलामी 

केरेडारी। केरेडारी प्रखंड में स्वतंत्रता दिवस धूम धाम से मनाया गया। प्रखंड के सरकारी व गैर सरकारी विधालयो, कार्यालयो व शिक्षण संस्थानो में राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराया गया। केरेडारी प्रखंड मुख्यालय में प्रमुख सुनीता देवी, ,केरेडारी थाना में थानाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय ,स्वास्थय केन्द्र में प्रभारी डां. नफीस अंजुम, आजसु कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष पंकज साहा, केरेडारी पंचायत भवन में मुखिया सोनिया देवी,सलगा पंचायत भवन में मुखिया पार्वती देवी, केरेडारी दक्षिणी जिप कार्यालय में अनिता सिंह, समेत सरकारी व गैर सरकारी विधालयो,कार्यालयो व शिक्षणसंस्थानो में निर्धारित समयानुसार झंडोतोलन किया गया।

इस मौके शिक्षण संस्थानो में खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन भी किया गया। केरेडारी के कन्या मवि केरेडारी, कस्तूवा बिधालय के बिधार्थियो ने प्रभात फेरी निकाले। वीरशहीद चंद्रशेखर आजाद, रानी लक्ष्मी बाई, भारत माता,महात्मा गांधी के रूप धारण कर गांव का भ्रमण किये।

 

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *