हजारीबाग डीडीसी ने किया केरेडारी प्रखंड का दौरा पंचायत के विकास योजनाओं का लिये जायजा

केरेडारी। हजारीबाग डीडीसी इस्तियाक अहमद गुरुवार को केरेडारी प्रखंड का दौरा किये। इस दौरान डीडीसी ने केरेडारी, कराली व सलगा पंचायत में संचालित अबुआ आवास, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा योजना के तहत कूप निर्माण, दीदी बाड़ी योजना एवं बिरसा हरित ग्राम बागवानी योजना का जांच किये। जांच के दौरान योजनाओं में कई कमियों को पाया। योजना में मिले कमियों को संबन्धित कर्मियों को दूर करने का हिदायत दिये। डीडीसी इस्तियाक अहमद के साथ पहुंचे परियोजना पदाधिकारी प्रभात रंजन ने प्रखंड कर्मियों के साथ बैठक किये। बैठक में योजनाओं के निर्माण, मजदूरों के कार्य दिवस को बढ़ाने, कार्य में पार दर्शी लाने, अधूरे कार्यों को जल्द ही पूर्ण कर योजनाओं को बंद करने का निर्देश दिए।
मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार, मुखिया पार्वती देवी, प्रखंड पदाधिकारी सुमन कुमार, सहायक अभियंता विशाल कुमार, कनीय अभियंता अंकित राज, रोजगार सेवक नंद किशोर राम, बीएफटी प्रभु साव, पंचायत सचिव तालेश्वर गोप, तलेशर राम समेत कई कर्मी उपस्थित थें।
news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *