केरेडारी। दुर्गापूजा मनाने को लेकर केरेडारी दुर्गा मंडप प्रांगण में श्रद्धालुओं का बैठक रविवार को किया गया। बैठक की अध्यक्षता समाज सेवी कृष्णा महतो ने की। बैठक में हरेक वर्ष के भांति इस वर्ष भी केरेडारी मुख्य चौक पर दुर्गा पूजा मनाने का निर्णय लिए। दुर्गापूजा शांति पूर्ण तरीके से मनाने को लेकर महासमिति का का गठन किया गया। जिसमें दूसरी बार दुर्गापूजा महासमिति का अध्यक्ष अरुण यादव को मनोनीत किया गया। इसके अलावा उपाध्यक्ष अमित कुमार, सतीश कुमार, गौतम सिंह, अनिल कुमार साहा, दुर्गानरायन सिंह, महा सचिव मुकेश कुमार साव, सचिव विकास कुमार, कोषाध्यक्ष सरयू महतो, पूजा प्रभारी उमेश्वर महतो, टेकन महतो, पंडाल प्रभारी सुरेश साव, कार्यक्रम प्रभारी बैद्यनाथ महतो, पुजारी रंजीत सिंह को मनोनीत किया गया।
इसके अलावा कार्यक्रम के संरक्षक जगदेव महतो, बालेश्वर महतो, प्रीतम सिंह, अमेरिका महतो, मनोज वर्मा, पंकज साहा, तापेश्वर साव, सीताराम सिंह, नरेश महतो, सीताराम महतो, आतों महतो, रंजीत सिंह, रामकृष्ण राणा, मुकेश सिंह, संजय महतो, विजय सिंह को बनाया गया।
इस संदर्भ में दुर्गा पूजा महासमिति अध्यक्ष अरुण यादव ने कहा कि इस वर्ष भी केरेडारी मुख्यालय में दुर्गापूजा काफी धूम धाम से मनाया जायेगा। इन्होंने आगे सभी धर्म प्रेमीयों से पूजा मनाने में सहयोग करने की अपील किये हैं।
मौके पर मुकेश सिंह, अर्जुन कुमार, राजेश कुमार, सकेंद्र कुमार, रवि कुमार, दिलीप विश्वकर्मा, दशरथ महतो, राजेंद्र महतो, गुड्डू शर्मा समेत कई लोग मौजूद थें।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








