रांची में आयोजित संविधान बचाओ संघर्ष रैली को सफल बनाने को लेकर कांग्रेसियों ने किया बैठक

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पहलगामा आतंकी हमला में मृत भारतीयों के आत्मा के शान्ति का किये कामना

केरेडारी। कांग्रेस प्रदेश कमेटी के निर्देशानुसार केरेडारी कमेटी का बैठक रविवार को पंचायत कार्यालय केरेडारी मे किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र गुप्ता ने की। जबकि संचालन पूर्व विधायक प्रतिनिधि सुरेश साव ने किया। बैठक में आगामी 3 मई को पुराने विधानसभा मैदान रांची में आयोजित संविधान बचाओ संघर्ष रैली को सफल बनाने का विचार विमर्श किया गया। साथ ही कार्यक्रम में केरेडारी से बढ़ चढ़ कर कार्यकर्ताओं को भाग लेने पर जोर दिए। बैठक में शामिल पर्यवेक्षक सुरजीत नगवाला ने कार्यकर्ताओं को सभी वर्ग के मोर्चा के गठन पर जोर दिए। बैठक के उपरांत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जम्मू कश्मीर के पहलगामा आतंकी हमला में मृत भारतीयों के आत्मा के शान्ति के लिए दो मिनट का मौन धारण किए।

 

मौके पर पर्यवेक्षक कजरू साव, पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष अर्जुन राम, मंडल अध्यक्ष सलामत अंसारी, मोहन साव, मोहन करमाली, राजेंद्र प्रजापति, मोहम्मद अब्बास, अयूब अंसारी, रफीक अंसारी, भागीरथ साव, ईश्वर राम, अनीता देवी, समेत कई लोग मौजूद थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

आज फोकस में

error: Content is protected !!