प्रतापपुर प्रखंड मुख्यालय में खुला बुद्धा कम्प्यूटर एंड क्लासेज सेन्टर

प्रकाश कुमार | प्रतापपुर (चतरा)

प्रतापपुर प्रखंड मुख्यालय में विधायक जनार्दन पासवान के द्वारा बुद्धा कम्प्यूटर एंड क्लासेज सेन्टर का उद्घाटन फीता काट कर किया गया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि कम्प्यूटर का ज्ञान आज के समय में बहुत जरूरी है और इस केंद्र के खुलने से स्थानीय छात्रों को कम्प्यूटर सीखने में काफी सुविधा होगी।

केंद्र के संचालकों ने बताया कि यहां पर विभिन्न कम्प्यूटर कोर्स जैसे कि बेसिक, टाइपिंग, डीसीए, एडीसीए, डीटीपी, टैली, अकाउंट्स और इंटरनेट की पढ़ाई योग्य और अनुभवी शिक्षकों द्वारा कराई जाएगी। इसके अलावा, इंटर के छात्रों को सभी विषयों की पढ़ाई भी की जाएगी।इस अवसर पर राजद प्रखंड अध्यक्ष खेदू यादव, रामपुर मुखिया प्रतिनिधि कासिफ रजा और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Comments are closed.

error: Content is protected !!