पिटाई से गाय की मौत होने पर उत्पन्न विवाद में देवर ने भाभी व भतीजे पर किया हमला भाभी की मौत भतीजे घायल 

बड़कागांव। बड़कागांव थाना क्षेत्र के बादम- डम्भाडीह गांव में गाय की मौत घरेलू विवाद के कारण दो पक्षों के हिंसक झड़प में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का उपचार रांची के अस्पताल में चल रहा हैं। जहां घायल जीवन-मृत्यु की लड़ाई लड़ रहा हैं। घटना रविवार की रात 8 बजे की हैं।
जानकारी के अनुसार बताया जाता हैं बीते शुक्रवार को डम्भाडीह निवासी अनिल मिश्रा के मां के गाय की हत्या अनिल मिश्रा के पत्नी पूनम देवी धार दार हथियार से मारने से गाय की मौत हो गया था। घटना को लेकर सास और बहू में तीखी कहासुनी हुई, जिसके बाद विवाद ने पारिवारिक झगड़े का रूप ले लिया और मामला थाना तक पहुंच गया। रविवार के शाम पुलिस पहुंच कर दोनों भाई के बीच मान मनोवल कराया गया। परंतु पुलिस के जाने के बाद अनिल मिश्रा ने शराब के नशे में चाकू से भाभी और भतीजे पर हमला कर दिया। जिससे विकास मिश्रा की पत्नी राधा देवी (40) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं भतीजा सूरज मिश्रा (20) और रवि मिश्रा (15) गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर हरली गांव के पूजा समिति के पूर्व अध्यक्ष त्रिवेणी महतो तथा अन्य ग्रामीण के सहयोग से सभी को बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा घायल महिला को मृत घोषित किया गया। वहीं दोनों युवक को प्राथमिक उपचार के बाद हजारीबाग और फिर रांची ले जाया गया। घटना के बाद घर छोड़कर भाग रहे आरोपी अनिल मिश्रा एवं उसकी पत्नी पूनम देवी को बादम-चरही रोड के जोराकाठ जंगल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में पुलिस इंस्पेक्टर ललित कुमार ने कहा कि दोनों पति-पत्नी का भागने की सूचना चरही की ओर मिली। त्वरित कार्रवाई करते हुए उधर से चरही पुलिस और इधर से बडकागांव पुलिस पहुंचकर दोनों पति-पत्नी को गिरफ्तार किया गया हैं।

इधर घायल एक युवक का ऑपरेशन सम्पन्न हो चुका है, लेकिन दूसरे का ऑपरेशन आर्थिक संकट के कारण रुका हुआ है। परिवार की वित्तीय स्थिति अत्यंत दयनीय है और समय पर सहयोग न मिलने पर दोनों की जान को गंभीर खतरा है।ऐसी स्थिति में पुलिस निरीक्षक एवं थाना प्रभारी ने मानवीय पहल करते हुए स्वयं आर्थिक सहयोग प्रदान किया। साथ ही सामाजिक संगठनों, स्थानीय लोगों और दानदाताओं से भी मदद की अपील की गई। फोनपे स्कैन के माध्यम से एक घंटे में लगभग एक लाख रुपये की राशि जुटाई गई, जिससे इलाज में तत्काल सहयोग मिला। इसके अतिरिक्त, समाज के सक्षम वर्ग, स्वयंसेवी संस्थाओं, स्थानीय प्रशासन और आम जनता से पुनः अपील की गई है कि वे इस संकट की घड़ी में सहयोग करें।

बड़कागांव पुलिस ने मृतका राधा देवी के शव का पोस्टमार्टम कराकर सोमवार को परिजनों को सौंप दिया है। इस संबंध में बादम रुद्दी पंचबहिनी मंदिर के पुजारी विकास मिश्रा ने पत्नी एवं पुत्र पर हमले में बड़कागांव पुलिस को फर्द ब्यान देते हुए अनिल मिश्रा एवं उसकी पत्नी पूनम देवी पर कार्रवाई करने की मांग की है।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *