विदाई समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम कर नन्हे मुन्ने बच्चों ने मोहा मन
शिक्षा ही वह एकमात्र पूंजी है जिससे सफलता के बंद दरवाजे खोले जा सकते हैं– संदीप कुशवाहा
बड़कागांव। प्रखंड हजारीबाग रोड स्थित अंग्रेजी माध्यम से संचालित बी.एम. मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में शनिवार को कक्षा दसवीं के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता प्राचार्य कैलाश कुमार एवं उप्राचार्य पूनम कुमारी ने संयुक्त रूप से किया ।जिसका संचालन कक्षा 9वीं की छात्रा समृद्धि कुमारी , दिव्या कुमारी एंव रिद्धि कुमारी ने संयुक्त रूप से की। कार्यक्रम का उद्घाटन स्वागत गाना के साथ किया गया। इस भावभीनी विदाई के साथ-साथ विद्यालय ने अपनी गौरवशाली छात्रों को भी सम्मानित किया।
इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जिसको देखकर उपस्थित सभी छात्र-छात्राएं वी अभिभावक काफी प्रफुल्लित हुए
मौके पर निदेशक संदीप कुशवाहा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही वह एकमात्र कुंजी है जिससे सफलता के बंद दरवाजे खोले जा सकते हैं।उन्होंने मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। विदाई ले रहे दसवीं के छात्र-छात्राओं ने स्कूल में बिताए अपने बचपन से लेकर अब तक के सफर और पठन-पाठन की यादों को साझा किया। कई छात्र अपने पुराने अनुभवों को याद कर भावुक नजर आए।
वही उपनिर्देशक दिनकर कुशवाहा ने कहा कि आप जहां भी जाइए विद्यालय के साथ-साथ अपना गांव समाज राज्य देश का नाम रोशन करें। इन शब्दों के साथ उज्जवल भविष्य के कामना करते हुए विद्यार्थियों को विदाई दिया।
मौके पर बी.एम.मेमोरियल स्कूल के निदेशक संदीप कुशवाहा, उपनिदेशक पिंटू कुशवाहा, प्राचार्य कैलाश कुमार,विद्यालय शिक्षा अध्यक्ष रंजीत कुमार,उपप्राचार्य पूनम कुमारी , ब्रह्मदेव सिंह चौहान, प्रीति कुशवाहा, प्रीति कुमारी, आनन्द कुमार पासवान , महेंद्र विश्वकर्मा ,मुकेश कुमार दास ,सोनू कुमार, कृष्ण यादव, राजेश कुमार ,ऋषभ अग्रवाल, एरिका टोप्पो, देवंती कुमारी, अंजली मिश्रा ,गंगा भारती, मनीषा कुमारी, अफसाना परवीन ,सावित्री टुडू ,अन्नीदिता दास, रेखा कुमारी , विकास ठाकुर, सुभाष प्रसाद,ज्योति कुमारी, नीलम बेदिया, अभिषेक कश्यप,भानु राज, शंकर कुमार महतो सहित अन्य लोगों उपस्थित थे।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे





