बड़कागांव संवाददाता कुलदीप कुमार
फरार आरोपी के घर देवगढ़ में बड़कागांव पुलिस के द्वारा इश्तिहार चिपकाकर आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत होने का निर्देश दिया गया है।
मामले को लेकर बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि बड़कागांव थाना कांड संख्या – 60/24 एवं 65/24 में फरार अभियुक्त गुड्डु गंझू उर्फ लंगड़ा पिता – सुखलाल गंझू , मुकेश गंझू पिता – रथों गंझू एवं तेली गंझू पिता स्वर्गीय नकल गंझू तीनों ग्राम देवगढ़ के घर पर एवं चौक – चौराहे पर माननीय न्यायालय से निर्गत इश्तेहार को विधिवत ढोल बजाकर ,सहज दृश्य स्थान पर चिपकाया गया।
इश्तेहार चिपकाने में मुख्य रूप से एएसआई राकेश खवास एवं बड़कागांव पुलिस सशस्त्र बल शामिल थे
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Post Views: 30








