बड़कागांव संवाददाता कुलदीप कुमार
प्रखंड के सुदूरवर्ती पंचायत आंगों में प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेन्द्र कुमार मंडल के द्वारा पीएम आवास व अबुआ आवास का निरीक्षण किया गया। बीडीओ ने आवास निरीक्षण के दौरान संबंधित लाभुकों से जल्द से जल्द आवास का निर्माण कार्य पूर्ण करने को कहा।
निरीक्षण कार्य में मुख्य रूप से बीडीओ जितेंद्र कुमार मंडल, मनरेगा बीपीओ हीरो महतो, आवास कोर्डिनेटर विकास कुमार, आंगो पंचायत सचिव चाणक्य कुमार, पंचायत सहायक बिरेन्द्र कुमार महतो सहित अन्य लोग उपस्थित थे ।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Post Views: 29








