बडकागांव पुलिस बडी कार्रवाई.. 67 पुडिया के साथ 9 तस्कर गिरफ्तार, भेजे गए जेल

बडकागांव थाना क्षेत्र में नशा का व्यापार बर्दाश्त नहीं है:- प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता

बड़कागांव। बड़कागांव पुलिस ने ब्राउन शुगर तस्कर के मामले में रविवार को थाना कांड संख्या 8/26 तथा एनडीपीएस 21बी, 29,27 धाराओं के तहत 9 अभियुक्त आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा। उक्त बातें बड़कागांव थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता ने पत्रकारों को बताया कि हजारीबाग पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजान के निर्देशानुसार पर बड़कागांव एसडीपीओ पवन कुमार तथा बड़कागांव थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता के नेतृत्व में गठित टीम के द्वारा भगवान भागी रोड कर्बला तालाब के पास से 9 तस्करो को 67 पुडिया लगभग 13.6 ग्राम ब्राउन शुगर खरीद-बिक्री करते हुए पकड़ा गया तथा दो लोग भाग निकलें जिसमें सिकेंदर ठाकुर ठाकुर मुहल्ला बड़कागांव, सुभाष राम पिता निर्मल राम नटराज नगर बड़कागांव नाम शामिल है। बड़कागांव पुलिस के द्वारा ब्राउन शुगर तस्करों के विरुद्ध इतनी बड़ी कार्रवाई से ब्राउन शुगर माफिया में हड़कंप मची हुई है और इधर-उधर आशियाने लें रखा है।वहीं पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किए गए लोगों में से

मोहम्मद तनवीर आलम उर्फ तानो पिता मोहम्मद इम्तियाज आलम मुस्लिम मुहल्ला बड़कागांव, बिरजू विश्वकर्मा पिता स्वर्गीय लालदेव मिस्त्री डेली मार्केट लोहार मुहल्ला बड़कागांव, सचिन कुमार पिता नागेश्वर भुइयां अंबेडकर मुहल्ला बड़कागांव, मोहम्मद आवेश पिता सहबान अली पांडू केरेडारी, अर्जुन कुमार पिता प्रेमनाथ साव जुगरा, वरुण कुमार पिता विनोद तुरी तुरी मुहल्ला बड़कागांव, बलराम कुमार पिता स्वर्गीय संतोष महतो बसेरिया मुहल्ला बड़कागांव, राजेंद्र कुमार पिता स्वर्गीय धनेश्वर महतो नटराज नगर बड़कागांव, मोहम्मद इफ्तियाक उर्फ बबलू पिता कोल्हा मियां अंसारी मुहल्ला बड़कागांव सभी जिला हजारीबाग के स्थाई निवासी हैं। बड़कागांव थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता ने कहा कि बड़कागांव थाना क्षेत्र में नशा का व्यापार बर्दाश्त नहीं है, नशा व्यापार करने वाले लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी और नशा के विरुद्ध निरंतर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगा। कार्रवाई में मुख्य रूप से एसडीपीओ पवन कुमार,थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता, एसआई अभिषेक कुमार, वरुण कुमार, आशीष भगत के अलावे पुलिस जवान के सशस्त्र बल शामिल थें।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *