प्रतापपुर में धान की सिंचाई करते समय वज्रपात से किसान की मौत गांव में शोक की लहर

प्रकाश कुमार/ प्रतापपुर (चतरा)

चतरा जिले में वज्रपात कहर देखने को मिला है जहां वज्रपात की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। यह दुखद घटना प्रतापपुर थाना क्षेत्र के दुलीबिगाहा गांव में हुई, जहां किसान कुलदीप यादव (पिता: शिवनंदन यादव) अपनी धान की फसल की सिंचाई कर रहे थे। ग्रामीणों ने बताया कि शाम के समय अचानक मौसम बिगड़ा और तेज गरज के साथ बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से कुलदीप यादव की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही प्रतापपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अगले दिन सुबह सदर अस्पताल चतरा भेजा जाएगा। इस घटना के बाद से पूरे गांव में मातम का माहौल है। यह घटना किसानों और ग्रामीणों के लिए एक चेतावनी है कि वे खराब मौसम में खुले में काम करने से बचें।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *