प्रशासनिक लापरवाही का दंश झेल रही हैं विधवा सोहवतीया, एक साल बाद भी नही मिला आवास की राशि

आवास के दुसरी किस्त के मुख्यालय की चक्कर काट रही हैं विधवा, कोई नही किया सहयोग

सरकारी उदासीनता के कारण कर्ज के बोझ तले दबी विधवा महिला,चुकाना पड़ रहा है ब्याज

प्रकाश कुमार

प्रतापपुर (चतरा)। प्रतापपुर प्रखण्ड क्षेत्र के योगियारा पंचायत अंतर्गत उपरबरहे गाँव की विधवा सोहवतीया देवी प्रशासनिक लापरवाही का दंश झेल रही हैं। सरकार के द्वारा आवंटित प्रधानमंत्री आवास योजना का कार्य महिला ने साहूकारों से कर्ज ले कर करा ली। अब महिला आवास के दुसरी किस्त के भुगतान के लिए दर ब दर भटक रही हैं। आलम ये हैं की कर्ज में डूबी महिला साहूकारों के टोक से परेशान हैं। और आवास के दूसरी क़िस्त की राशी आने की बाट जोह रही है। लेकिन विभागीय उदासीनता के कारण लगभग एक वर्ष बीत जाने के बावजूद भी विधवा को दूसरी क़िस्त की राशी नही मिल पाया है।

विधवा सोहवतीया ने बताया की वित्तीय वर्ष 2020-21 में  (पंजीयन संख्या JH2392165) आवास योजना दिया गया था। पति का मृत्यु हो जाने के कारण उस समय आवास में काम नहीं करा सके। स्थिति सामान्य होने के उपरांत आवास की राशि चालीस हजार कम पड़ रहा था तो बहुत मुश्किल से साहूकारों से कर्ज लेकर आवास को लिंटन लेवल तक कार्य पूरा करवा दिया। अब आवास को ढालने की तैयारी कर रहे हैं। परंतु राशि के अभाव में काम शुरू नही करा सके। इधर प्रखंड कर्मियों के द्वारा दूसरी राशि के भुगतान में भी देरी किया जा रहा हैं। समय से राशि मिलने पर आवास का कार्य पूर्ण कर लेते। परंतु कर्मियों के टाल मटोल के कारण दूसरे किस्त की राशि में काफी देर हो रही हैं।

महिला प्रतापपुर बीडीओ से आवास का दूसरी किस्त के राशि का भुगतान कराने का मांग की हैं।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *