6 दिन बाद चमेली झरना में मिला युवक का शव, परिजनों में शोक की लहर

पांच दोस्तों के साथ बंद पत्थर खदान चमेली झरना घूमने पहुंचा था मृतक

अब्बास के पिता ने अपहरण कर हत्या करने का लगाया आरोप

हजारीबाग। हजारीबाग जिला के इचाक सीमा वर्ती क्षेत्र में स्थित चमेली झरना में डूबे जमन अब्बास का शव 6 दिन बाद तैरता हुआ मिला। शव पूरी तरह से सड़ चुका है। मृत युवक हजारीबाग जैन मंदिर के समीप का रहने वाला हैं। मंगलवार सुबह आठ बजे इचाक पुलिस चमेली झरना पहुंच कर शव को कब्जे लिया।

इस संबंध में थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि मृतक जमन अब्बास अपने अन्य पांच दोस्तों के साथ बंद पत्थर खदान चमेली झरना घूमने पहुंचा था। खदान में भरा हुआ पानी में 6 दिन बाद युवक का शव मिला हैं। वहीं मृतक के पिता जफर अब्बास ने थाने में आवेदन दे कर अन्य युवको पर अब्बास का अपहरण कर हत्या करने का आरोप लगाया हैं। पुलिस मामला दर्ज कर मामले की तहकीकात कर रही हैं। इन्होंने आगे बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या के मामले का खुलासा हो सकेगा।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *