शादी से वापस लौट रहा टेंपो अनियंत्रित हो कर पलटा एक की मौत, 20 बाराती घायल

शादी संपन्न होने के बाद बाराती टेम्पू से वापस लौट रहे थें घर


साहिबगंज। रांगा थाना क्षेत्र के  ढिबरी कोल के समीप बारात से वापस लौट रहे टेंपो अनियंत्रित हो कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें सवार डेढ़ दर्जन से अधिक बाराती घायल हो गए। जबकि 4 वर्षीय एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। घटना मंगलवार सुबह की हैं। घटना के संबंध में बताया जाता है कि  रांगा थाना क्षेत्र के चमड़ा पहाड़ में पहाड़िया समुदाय में लड़की की शादी थी। शादी संपन्न होने के बाद बाराती टेम्पू से वापस लौट रहे थें। इसी दौरान ढिबरी कोल व झूमरबाद के बीच पहाड़ी ढलान से अनियंत्रित हो कर पलट गया। टेंपो में सवार तालझारी प्रखंड के महाराजपुर कलदी भिट्ठा निवासी रिंकू पहाड़िन, गुवा पहाड़िन, महेशा पहाड़िया, मंगला पहाड़िया, विजय पहाड़िया, मरकुश पहाड़िया (18) मधु पहाड़िया, सुशील पहाड़िया, मारगि पहाड़िन (21)लजार पहाड़िया, मूसा पहाड़िया,  पुसनी पहाड़िन, पिता जारा पहाड़िया, टिंकू पहाड़िया, नीलू पहाड़िया, सोमरा पहाड़िया, चांदु पहाड़िया, सुशील पहाड़िया, महेश पहाड़िया, संगीता पहाड़िन, राहिला पहाड़िन, देवी पहाड़िन,  महेश पहाड़िया व मरियम पहाड़िन, बबलू पहाड़िया घायल हो गए। दुर्घटना में घायल लोगो को ग्रामीणों के सहयोग से  सीएचसी बरहरवा पहुंचाया गया। जहां सभी का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। चिकित्सा के अनुसार उक्त दुर्घटना में 4 वर्षीय एक बच्ची की मौत हो जाने की पुष्टि की।

मामले की जानकारी मिलते ही रंग थाना प्रभारी अरुण कुमार घटनास्थल पर पहुंचे. वहीं, एसआई बिपिन कुमार सिंह अस्पताल पहुंचकर सभी घायलों के इलाज में मदद किया।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *