केरेडारी प्रखंड भर में धूमधाम से मनाया गया डॉ. भीम राव अम्बेडकर की 133 वी जयंती


डॉ भीम राव अम्बेडकर के बताये गये मार्गो पर चलने की है जरूरत: अंबा प्रसाद



केरेडारी। हजारीबाग जिला के केरेडारी प्रखंड में भारत रत्न डॉ भीम राव अम्बेडकर की 133 वी जयंती हर्षोउल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया। प्रखंड के केरेडारी, बेला पेटो, गोपदा, हेवई, सलगा, बेंगवरी में बाबा साहेब डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर के तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किया गया। सलगा में अयोजित कार्यक्रम में विधायक अंबा प्रसाद बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुवे। विधायक ने बाबा साहेब की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किये। मौके पर विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि बाबा साहब ने संविधान की रचना की है। जिसके चलते सभी को एक समान जीने का अधिकार मिला है। बाबा साहेब आजादी के बाद भारत की सांस्कृतिक और राजनीतिक गतिविधियों के केंद्र बिंदु थे। उन्होंने समाज के विशेष वर्ग के उत्थान को लेकर जीवनभर काम किया। समाज को आगे ले जाने के लिए कई प्रयास किये।


बेलापेटो में प्रमुख सुनीता देवी, कराली मुखिया अशोक राम, सलगा मुखिया पार्वती देवी, पेटो मुखिया कौशल्या देवी, गुरुदयाल साव ने भी बाबा साहब के तस्वीर पर माल्यार्पण किया।
मौके पर भुनेश्वर राम, रामेश्वर राम, पैरु प्रताप राम, रामेश्वर साव, रामोतार रजक, अर्जुन रजक, उपेन्द्र रजक, रामबृक्ष राम, पपू दास, राम चलितर राम, महेश राम, बिनोद राम, मिथलेश राम, कृष्णा राम, राम नरेश राम समेत कई लोग मौजूद थें।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *