केरेडारी बंगला टांड बाजार में संध्या चौपाल का आयोजन

केरेडारी। केरेडारी बंगला टांड बाजार में सीओ सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी रामरतन कुमार वर्णवाल व बीडीओ अमित कुमार के नेतृत्व में शनिवार को संध्या चौपाल का आयोजन किया गया। संध्या चौपाल में मतदान जागरूकता समूह (बीएजी) के सदस्य, बीएलओ, बीएलओ पर्यवेक्षक, पंचायत के जनप्रतिनिधि व ग्रामीणों के उपस्थिति में अधिकारियों ने शत प्रतिशत मतदान पर जोर दिए। सीओ रामरतन वर्णवाल ने मतदाताओं के महत्व को बताया। कहा की हजारीबाग लोक सभा में आगामी 20 मई को मतदान होना है। जिसमे मत दाता निर्भीक होकर मतदान करें। मतदान कर मतदाता योग्य वा ईमानदार प्रत्याशी का चयन करें।

आगे बताया की जिनका मतदाता सूची में नाम है और जिनके पास वोटर आईडी कार्ड नही है तो वे अन्य 12  पहचान पत्र  आधार, पासपोर्ट, जॉब कार्ड, ड्राइवरी लाइसेंस आदि दिखा कर मतदान कर सकते हैं। इस संध्या चौपाल में पंचायत सेवक रोहित राज,पूर्व मुखिया तापेश्वर साहू, गेंदों साव, मोहन महतो, प्रीतम साहू समेत सैकड़ो मतदाता मौजूद थें।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *