सलगा में सरहुल महोत्सव का आयोजन, मांदर के थाप पर झूमे लोग

केरेडारी। केरेडारी प्रखंड के सलगा में खरवार भोक्ता समाज विकास संघ के द्वारा सरहुल महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधायक अंबा प्रसाद के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं के साथ अंबा प्रसाद के द्वारा पूजा-अर्चना की गई। पाहन ने पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ पूजा-अर्चना संपन्न कराया। मांदर व नगाड़े के थाप पर व स्थानीय लोक गीतों की धुन पर विधायक अंबा प्रसाद वा ग्रामीण जम कर थिरके।

मौके पर प्रमुख सुनीता देवी, मुखिया पार्वती देवी, विधायक प्रतिनिधि सुरेश साव, नारायण राम, संरक्षक जोद्धेश्वर भोक्ता, केंद्रीय कोषाध्यक्ष कोलेश्वर गंझु, सलाहकार झलकु गंझु, जिला अध्यक्ष बलदेव गंझु, सचिव सुलेश्वर कुमार भोक्ता, देवंती देवी, उप प्रमुख अमेरिका महतो, अध्यक्ष देवानंद भोक्ता, सचिव शनिचर गंझू, उपसचिव दशरथ भोक्ता, कोषाध्यक्ष प्रभु, कार्यकारणी अध्यक्ष विश्वनाथ भोक्ता, महिला अध्यक्ष अनीता भोक्ता, कवीलाश भोक्ता, उर्मिला देवी, पंचायत अध्यक्ष कांग्रेस चिंतामण साव, रूपन गांझु, मनातू पंचायत की पंचायत समिति सदस्य चरमी देवी समेत कई लोग मौजूद थें।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *