केरेडारी के पताल में श्री श्री 1008 शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ कलश स्थापना के साथ शुरू


केरेडारी। प्रखंड के पताल में श्री श्री1008 शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ को लेकर कलश यात्रा निकाला गया। कलश यात्रा शिव मंदिर परिसर से शुरू हुवा जो मुख्य पथ से होते हुए दामोदर नदी घाट पहुंचा। दामोदर नदी से 501 महिला श्रद्धालुओं ने कलश में जल भरकर गांव भ्रमण करते हुए देवी मंडप होते हुवे पुन: शिव मंदिर प्रांगण पहुंचे। जहां कलश स्थापना के साथ पुजा अर्चना शुरू हो गया।

कलश यात्रा के दौरान वैदिक मंत्रोंच्चारण की विधि यज्ञाचार्य नरेश पांडे व मंडली केरेडारी के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। अनुष्ठान के यजमान नरेश गोप, सनोज महतो, सत्यनारायण गोप, घुनेश्वर महतो, मोहन गोप, सोहर महतो, लालदेव महतो, धनेश्वर महतो, नागेश्वर महतो, सोमर गंझू, शिवनारायण मुंडा स्पत्नि पूजा अर्चना में शामिल हुए।
कलश यात्रा में विधायक अंबा प्रसाद और बड़का गांव विधानसभा आजसू पार्टी बड़कागांव विस प्रभारी रोशन लाल चौधरी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। मौके पर विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि यज्ञ के प्रभाव से वातावरण शुद्ध होता है। इस तरह के धार्मिक अनुष्ठान होना बहुत खुशी की बात है।
कलश यात्रा में सदस्य पिंटू मुंडा, दिनेश महतो, सुरेश गोप, वीरेंद्र कुमार, भीम महतो, मोहन मुंडा, मोहर  महतो, गोवर्धन महतो, भीम महतो, समेत सैकड़ों लोग शामिल थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *