मवि सलगा के सेवानिवृत्ति प्रधानाध्यापक राम प्रकाश महतो को दिया गया विदाई

केरेडारी। प्रखंड के अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय सलगा के सेवानिवृत्ति प्रधानाध्यापक राम प्रकाश महतो का विदाई समारोह आयोजित कर किया गया। विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओ ने सेवा निवृत प्रधानाध्यापक राम प्रकाश महतो को बुके एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किए। इनके अलावे उक्त विद्यालय से पूर्व के सेवा निवृत रामेश्वर पंडित बिर्घुनंदन पांडेय, बसंत को भी सम्मानित किया गया। विद्यालय का प्रधानाध्यापक पद का कार्यभार सुखदेव यादव को सौंपा गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुखदेव यादव वा संचालन प्रेमचंद महतो ने किया।

मौके पर सलगा पंचायत के मुखिया पार्वती देवी, उपमुखिया जागेश्वर कुमार, पंचायत समिति सदस्य मीना देवी, विधायक प्रतिनिधि अर्जुन साव, सीआरपी सुनील तिवारी समेत कई लोग मौजूद थें।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *