हक के लिए एकजुट हो लोग, प्रदेश वासियों के सहयोग से झारखंड से बीजेपी को उखाड़ फेकेंगे: संजीव बेदिया

कार्यक्रम में उपस्थिति फागू बेसरा, संजीव बेदिया वा अन्य

केरेडारी में झामुमों का प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन, बीजेपी आजसू को लिया आड़े हाथ

केरेडारी। केरेडारी कृषि फार्म मैदान में झामुमों का प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुबारक मियां वा संचालन नीलकंठ महतो ने की। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री फागू बेसरा, विशिष्ट अतिथि झामुमो केद्रीय सचिव सह झारखंड सरकार राज्य परिवहन प्राधिकार संयुक्त सदस्य संजीव कुमार बेदिया शामिल हुवे। कार्यक्रम में अतिथियों के द्वारा प्रखंड कमेटी का घोषणा किया गया। जिसमें अध्यक्ष दिनेश पासवान, उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार वर्मा, राजू साव, सावित्री देवी, सचिव मो मुबारक, सह सचिव संदीप नायक, कोषाध्यक्ष काली महतो, प्रवक्ता दशरथ दुबे, संगठन सचिव गुप्तेश्वर महतो को बनाया गया। सभी पदाधिकारियों को अतिथि फागू बेसरा, संजीव बेदिया के द्वारा माला पहना कर स्वागत किए।

चंपई सोरेन का सरकार बनते ही झारखंड में 125 यूनिट मुफ्त बिजली मिलेगी : मंत्री फागू बेसरा


कार्यक्रम को संबोधित करते हुवे श्री बेसरा ने कहा झारखंड में चंपई सोरेन का सरकार बनते ही झारखंड में 125 यूनिट मुफ्त बिजली लोगो को देने की घोषणा की हैं। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा कई प्रकार का योजना धरातल पर उतारा गया। जिसका लाभ सीधे तौर पर ग्रामीण ले रहे हैं।

हजारीबाग वासी अपना हक लेना चाहते हैं तो उसे उखाड़ फेकना होगा: संजीव बेदिया

कार्यक्रम में मौजूद लोग

केंद्रीय सचिव ने श्री बेदिया ने कहा आगामी 2024 में लोकसभा और विधानसभा का चुनाव होने वाला है। झामुमों लोकसभा वा विधानसभा में पूरी तैयारी के साथ उतरेगा। और एक बार फिर से बहुमत का सरकार बनायेंगे। प्रदेश वासियों का झामुमों के प्रति काफी रुझान वा विश्वास भी हैं। इनके सहयोग से बीजेपी को झारखंड से उखाड़ फेकने का काम करेंगे। इन्होने वर्तमान बीजेपी सांसद जयंत सिन्हा को आड़े हाथ लिए, कहा की अगर हजारीबाग वासी अपना हक लेना चाहते हैं इसे उखाड़ फेकना होगा।



मौके पर झामुमों केद्रीय सदस्य राज कुमार महतो, जिला सयोजक मंडली सदस्य नीलकंठ महतो, बड़कागांव प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह, मिडिया प्रभारी संजय भुईयां, मुकेश रावत, बड़कागांव प्रतिनिधि प्रमुख हेमंत भुइयां, राकेश मिश्रा, किशोर राणा, दिनेश राम उर्फ गुड्डू, विकाश दुबे, कंचन देवी, सरोज मेहता समेत सैकड़ो लोग उपस्थित थें।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *