झुमरा पहाड़ के चैलियाटांड जंगल में पुलिस जवानों वा नक्सलियों के बीच मुठभेड़, पुलिस के बढ़ते दबिश से भागे नक्सली


बोकारो। बोकारो जिला के चुटे पंचायत के दंडरा और चैलियाटांड के बीच गिधोंनिया जंगल झुमरा पहाड के समीप पुलिस और नकस्लियों के बीच मुठभेड़ हो गया। घटना मंगलवार सुबह 6 बजे की हैं। इस संबंध में बताया जाता हैं की पुलिस को नक्सलियों का दस्ता चैंयाटाड के निकट जंगल में होने की गुप्त सुचना मिला था। सुचना पर सीआरपीएफ 154 बी और कोवरा बटालियन 203 की टीम घेरा बंदी करते हुए स्थल तक पहुंच गए। पुलिस को देख नक्लसी पहाडा की ओर से फायरिंग करने लगे, पुलिस की टीम भी नक्सलियो पर गोली जवाबी कार्रवाई की और दोनो तरफ से कई राउंड गोलियां चली। पुलिस के बढते दबिस को देख नक्सली भाग खडा हुए। घटना के उपरांत नक्सलियो की तलाश में जवान सर्च अभियान में जुड़ गए हैं।

घटना पर बोकारो के एसपी आलोक प्रियदर्शी ने कहा सूचना मिली है कि सर्च अभियान के दौरान गोली चली है पर कितनी गोली चली हैं, फिलहाल नही बताया जा सकता। पुलिस की टीम जंगल मे सर्च अभियान मे जुडी है। सर्च अभियान से वापस लौटने के बाद स्थिति साफ होगी।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *