प्रभु श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर केरेडारी में कलश यात्रा का आयोजन, भक्ति मय हुवा वातावरण

केरेडारी। प्रभु श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर में केरेडारी का वातावरण भक्ति मय हो गया हैं। केरेडारी प्रखंड भर के सभी मंदिरों में भक्तों के द्वारा विद्युत सज्जा से सजाया गया हैं। अयोध्या के राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर पहरा में भव्य कलश यात्रा निकल गया। पहरा स्थित राम जानकी मंदिर से महिलाओं ने कलश उठाया एवं घाघरा डैम से कलश में जल भर कर क्षेत्र का भ्रमण किए। वहीं केरेडारी खपिया शिवा मंदिर में कलश यात्रा निकाला गया। जो शिव मंदिर से केरेडारी डैम पहुंचा, डैम का पानी कलश में भर कर श्रद्धालु वापस मंदिर पहुंचे। वहीं पहरा के कलश यात्रा में स्थानीय विधायक अंबा प्रसाद एवं पूर्व मंत्री योगेंद्र साव शामिल हुए। कलश यात्रा के दौरान महिलाओं के साथ विधायक अंबा प्रसाद ने जयकारे लगाते हुवे खूब थिरके। राम जानकी मंदिर परिसर पहुंचकर पूर्व मंत्री एवं विधायक ने 22 जनवरी को धूमधाम से उत्सव मनाने का अपील किए।

केरेडारी खपिया शिव मंदिर के कलश यात्रा में शामिल भक्त गण

इस दौरान विधायक एवं पूर्व मंत्री ने दिया, बाती वा तेल श्रद्धालुओं के बीच वितरण किये। वही ग्राम पहरा के राम जानकी मंदिर परिसर में विधायक अंबा प्रसाद के द्वारा अखंड हरी कीर्तन का भी आयोजन किया गया है।

मौके पर उप प्रमुख अमेरिका महतो, बसंत यादव, बाली महतो, जिला परिषद प्रतिनिधि निरंजन साव, धीरेंद्र साव, पवन साव, उप मुखिया प्रतिनिधि मनोज साव, गणेश साव, तिलेश्वर महतो, अजय सिंह सहित सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *