आग में झुलसने से बिरहोर की मौत, बीडीओ ने किया आर्थिक सहयोग

केरेडारी। केरेडारी थाना क्षेत्र के चट्टीबरियातू बिरहोर टोला में रहने वाले सोना बिरहोर(60 वर्ष) सोने के दौरान आग में झुलसने से इलाज के दौरान मौत हो गया। घटना गुरुवार सुबह की हैं। घटना के संबंध में स्थानीय मुखिया झर्रीलाल ने बताया कि बीते रात्रि आग सेकने के दौरान सोना बिरहोर बुरी तरह से झुलस गया था। जिसे केरेडारी सीएचसी में इलाज के उपरांत हजारीबाग रेफर किया गया था। हजारीबाग में इलाज के दौरान सोना बिरहोर की मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही केरेडारी प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार पीड़ित परिवार से मुलाकात किए। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने पीड़ित परिवार से मिल कर 50 किलो चावल वा 1000 रुपया देकर आर्थिक सहयोग किए। साथ ही पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद करने वा सरकारी लाभ देने की बात कहें।
मौके पर मुखिया झर्रीलाल महतो, बीपीओ सुमन कुमार, पंचायत सेवक रामभजन उपस्थित थें।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *