केरेडारी के कराली में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में आया आबुआ आवास का 365 आवेदन

केरेडारी। केरेडारी प्रखंड के कराली पंचायत के मध्य विद्यालय परिसर में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन गुरुवार को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रमुख सुनीता देवी, बीडीओ अमित कुमार, सीओ राम रतन वर्णवाल, जिप सदस्य अनिता सिंह, मुखिया अशोक राम के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

शिविर में वृद्धा पेंशन 17, विधवा 2, राशन कार्ड 2, केसीसी 5, पशु धन योजना 20, जाति प्रमाण पत्र 33, आवासीय प्रमाण पत्र 1, आय प्रमाण पत्र 4, लगान रशीद 1, भूमि प्रतिवेदन 3, आधार कार्ड 14, सावित्री बाई फुले आशीर्वाद योजना 27, आबुआ आवास 365, गुरु जी योजना 10 आवेदन प्राप्त हुवा। इसके अलावे शिविर में 128 साइकिल का राशि, 21 जॉब कार्ड, 100 धोती साड़ी, 121 कंबल का वितरण किया गया। कार्यक्रम में विधायक अंबा प्रसाद शामिल हो कर लोगो के बीच परिसंपतियो का वितरण किए।

कई अधिकारी शिविर में रहे अनुपस्थित, ग्रामीण रहे परेशान
केरेडारी के कराली में आयोजित सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में जिला से नियुक्त अधिकारी अनुपस्थित रहें। इनके अलावे पशु पालन विभाग के प्रभारी एल गोसाई, शिक्षा विभाग के बीईईओ नागेश्वर सिंह, बीआरसीसी ज्वाहर प्रसाद, जेएसएलपीएस बीपीएम राम प्रकाश कुमार, पीएचडी विभाग के जेई प्रदीप कुमार, एई, बिजली विभाग के जेई सुधीर बंडो, जिला उद्योग विभाग के कर्मी, कराली पैक्स कर्मी, बीएओ अनुज कुमार शिविर में अनुपस्थित रहें। यहां खाना पूर्ति के लिए सिर्फ स्टॉल लगाया गया था। अधिकारियों वा कर्मियों को नहीं आने से ग्रामीण काफी परेशान दिखे।

शिविर में पंचायत समिति सदस्य सुरेश भुइयां, विधायक प्रतिनिधि सुरेश साव, उप मुखिया भरत पांडे, चंद्रिका रजक, मनोज सिंह, सलामत अंसारी, कुलदीप तिवारी, कामेश्वर सिंह, विकाश वर्मा, जगदीश राम, रामसेवक ठाकुर, पूनम देवी, समेत कई लोग मौजूद थें।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *