साइट के जरिए स्काॅट सर्विस देने के नाम पर ठगी करने वाले दो साइबर अपराधी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

बरकट्ठा(हजारीबाग)। हजारीबाग जिला के बरकट्ठा थाना पुलिस ने दो साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना पर छापामारी करते हुवे पुलिस ने गुंजरा मोड़ जीटी रोड से दोनों युवको को साइबर क्राइम करते पकड़ा। जिसमे बरकट्ठा के किमानिया निवासी महावीर प्रसाद 28 वर्ष पिता रामेश्वर प्रसाद वा ग्राम सलैया निवासी मुन्ना कुमार 27 वर्ष पिता स्व किशुन महतो हैं।

पुलिस ने बताया कि युवकों के द्वारा सोशल साइट्स पर स्काॅट सर्विस और स्कोका साइट के जरिए महिलाओ और युवतियो की आपत्तिजनक तस्वीर भेजकर पैसे की ठगी किया करता थे। इस संबंध में बरकट्ठा थाना में कांड संख्या 226/23 के तहत धारा 420, 385, 467, 468 आईटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज किया है। पुलिस ने पुछताछ कर गिरफ्तार दोनों आरोपियो को जेल भेज दिया।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *