केरेडारी। केरेडारी प्रखंड मुख्यालय सभागार में स्वागत सह विदाई समारोह का अयोजन किया गया। समारोह केरेडारी मुख्यालय के कर्मियों ने नए बीडीओ अमित कुमार का स्वागत किए। वहीं निवर्तमान बीडीओ किस्टो कुमार बेसरा को कर्मियों ने उपहार दे कर केरेडारी से विदा किए। केरेडारी प्रमुख सुनीता देवी, उप प्रमुख अमेरिका महतो, विधायक प्रतिनिधि सुरेश साव, बीपीओ सुमन कुमार, एजीएम रवि राजा सभा को संबोधित करते हुवे बीडीओ किस्टो कुमार बेसरा के कार्यकाल की सराहना किए। साथ ही नए बीडीओ अमित कुमार से भी जनहित में कार्य करने का भरोसा जताया।
मौके पर सीओ राम रतन वर्णवाल, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र गुप्ता, मुखिया संघ के अध्यक्ष महेश प्रसाद साव, विधायक मिडिया प्रभारी मनोज सिंह, सलामत अंसारी, जितनी देवी, हितनारायण साव, अमित दुबे, पार्वती देवी, झरिलाल महतो, पूर्व मुखिया तापेश्वर साव, विकाश साव समेत कई लोग मौजूद थें।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








