केरेडारी। केरेडारी जमीरा में आयोजित प्रीमियम फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया। फाइनल मैच स्पोर्टिग क्लब सुखलकठवा बनाम प्लांडु टीम के साथ हुवा। सुखलकठवा टीम ने प्लांडू को हरा कर मैच में कब्जा जमाया। कार्यक्रम में शामिल अतिथि मुखिया संघ के अध्यक्ष महेश प्रसाद साव समाज सेवी शाहिद उर्फ सोनू सफर राजा ने प्रथम विजेता टीम स्पोर्टिग क्लब सुखलकठवा एवं द्वितीय पुरस्कार टीम प्लांडु और तृतीय स्थान चेलनदाग को मेडल ट्रॉफी दे कर सम्मानित किए।
मौके पर टूर्नामेंट जमीरा कमिटी के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष मो उल्फत, सचिव बजेंद्र सिंह, उप सचिव संजय ऋषि, मो जुबेर, इकबाल, जाबिर, शफीक, मो शाहबाज, मो सर्वर, मों असलम, अनिल ऋषि, नरेश कुमार, मों दानिश, मो सगीर, मों जामी, मों समीर, मों जमशेद मों मोकिम समेत कई लोग मौजूद थें।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Post Views: 407








