झारखंड के बॉर्डर इलाके से अवैध वनों की कटाई को लेकर वन विभाग सख्त
वन विभाग ने दर्जनों अवैध आरा मिलों को जेसीबी से किया ध्वस्त
प्रकाश कुमार /चतरा
प्रतापपुर। झारखंड में हो रही अवैध वनों की कटाई को लेकर वन विभाग ने सख्ती बरता हैं। विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए झारखंड और बिहार सीमा पर अवैध रूप चल रहे दर्जनों आरामिलों को ध्वस्त करते हुए भारी मात्रा में बेस कीमती लकड़ियों को जब्त किया है। साथ दर्जनों मिल मालिकों पर वन्य अधिनियम के तहत कार्रवाई भी की गई है। कार्रवाई झारखंड और बिहार के वन के अधिकारी ने संयुक्त रूप से की है। बताया जाता है कि झारखंड बिहार सीमा पर इन आरामिलों में झारखंड के जंगलों से बेशकीमती पेड़ों को काटकर फर्नीचर बना कर और उसे ज्यादा दामों में बिहार में बेचा जाता था।
जेसीबी से ध्वस्त की गई आरा मशीनें
बता दें कि बिहार के गया जिले के पकरी, सलैया बोदिया, फुलवरिया, पथरा गांव में चल रहे अवैध आरा मिलों को वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जेबीसी से ध्वस्त कर दिया गया।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








