महुआडांड़। महुआडांड प्रखंड के आवासीय विद्यालय स्टेडियम में युवा कांग्रेसियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्म दिवस मनाया। युवाओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के तस्वीर पर माल्यार्पण कर याद किए। कार्यक्रम का अयोजन युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष आमिर सुहैल के अध्यक्षता में की गई।
मौके पर युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष शकील खान, उपाध्यक्ष एलिका जी, युवा कांग्रेस महासचिव अमला किंडो, खेल प्रभारी शाहिद अख्तर, युवा कांग्रेस सचिव अली राजा अली, मीडिया प्रभारी राजेश रामपुरिया, अनु रवि खाखा ,नितिन , राजन खान, नवल , अमरदीप, शाहिद अहमद, अजय कुमार शर्मा, दीपक कुजूर, दिलखुश खान, अफरोज खान, शिक्षक कर्मी एवं स्कूली बच्चे समेत सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थें।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








