रंजीत कुमार यादव
कुंदा। बीते दिन हुई बारिश ने चतरा के कुंदा में विकास योजनाओं का पोल खोल के रख दिया हैं। संवेदक के लापरवाही से बारिश का पानी से सड़क तलब में तब्दील हो गया है। सड़क में पानी ही पानी हैं, सड़क में पानी जमने से लोगो को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। सड़क में पैदल चलना काफी मुश्किल हो गया है।
कुंदा प्रखंड के पूर्व राजद प्रखंड अध्यक्ष सह 20 सूत्री सदस्य दिलीप प्रसाद यादव ने बताया की कुंदा से प्रतापपुर रोड फिलहाल नया बनाया गया है। संवेदक ने बिना जमीन का लेबल किए जैसे तैसे सड़क का निर्माण कर दिया। जिसका खामियाजा यहां के लोगो को उठाना पड़ रहा है। बारिश के पानी से पूरा सड़क तलाब में तब्दील हो गया है। पानी निकासी के कोई व्यवस्था नहीं है। इन्होंने कहा सड़क की हालत को प्रखंड विकास पदाधिकारी एवम डीसी से मिलकर अवगत कराएंगे। इहोने अधिकारियों से सड़क का पानी निकासी के लिए सड़क किनारे नाली बनाने का मांग किए हैं।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








