Bokaro: घर में सोई महिला पर गिरा कच्चा मकान, मलबे में दबने से हुई मौत, बच्ची बाल बाल बची

मूसलाधार बारिश से गिरा कच्चा मकान मलबे मे दबकर महिला की मौत ,नतनी घायल

सुबह में ग्रामीणों ने शव को मलबे से निकाला, ग्रामीणों ने कहा घर के लिए अफसरों से लगाई थी गुहार, नही मिला कोई सहारा



नावाडीह(बोकारो)। पिछले दो दिनों से हो रहे मूसलाधार बारिश नावाडीह के लोह नगरी भेण्डरा मे कच्चा खपरैल मकान गिरने से रेशमी देवी पति जटल रविदास की मौत हो गई। जबकि साथ में सो रही नातनी (पुत्री की बेटी) धनबाद के 8 वर्षीय अनुशंका कुमारी घायल हो गई हैं। जिसका ईलाज नावाडीह सीएचसी में किया गया। घटना रविवार रात की हैं।

धटना की जानकारी मिलते ही नावाडीह बीडीओ प्रशांत कुमार हेम्ब्रम, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक खुर्शीद आलम, जिला परिषद सदस्य महेन्द प्रसाद, मुखिया नरेश कुमार विश्वकर्मा ने घटना स्थल पहुंचकर शोकाकुल परिजन को ढांढस बंधाया तथा नावाडीह सीओ अशोक कुमार सिन्हा से दूरभाष पर वार्ता कर आपदा प्रबंधन के तहत मुआवजा देने की मांग की। वही सुचना पर नावाडीह पुलिस गांव पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम हेतू चास भेज दिया।
धटना के संबध मे परिजनों ने बताया कि रविवार को भारी वारिश हो रही थी देर शाम खाना खाने के बाद रेशमी देवी अपनी नातनी अनुशंका कुमारी को साथ लेकर अपने खपरैल मकान पर चौकी मे सोने चली गई इसी बीच रात अचानक खपरैल मकान ढह गया। जिससे लकड़ी का कंठी, बांस एंव खपरैल आदि मालवा गिर गया सुबह होने पर आस पास के ग्रामीण देख शोरगुल कर जुटे तथा गिरा मालवा हटाया जहां रेशमी देवी मृत मिली वही नातनी अनुशंका कुमारी बेहोश पड़ी मिली जिसे ग्रामीणो ने तुरंत निजी चिकित्सक से प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी नावाडीह मे भर्ती करवाया।

ग्रामीणों ने बताया कि महिला काफी गरीब थी। मजदूरी कर घर परिवार का जीवन यापन करती थी। घर जर्जर होने के करना अधिकारियों को आवास दिलाने के लिए महिला काफी ब्लॉक वा मुखिया के घर चक्कर काटा। परंतु कही से महिला को कोई सहारा नहीं मिला।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *