कुमार प्रकाशप्रतापपुर (चतरा)। प्रतापपुर वन विभाग ने शनिवार को अभियान चलाकर थाना क्षेत्र के अनगड़ा बरुरा रोड में लकड़ी के बोटा से लदा एक ट्रैक्टर को जब्त किया हैं। जब्त वाहन को वन विभाग के कर्मियों ने कार्यालय में सुरक्षित रखा है।
प्रतापपुर (चतरा)। प्रतापपुर वन विभाग ने शनिवार को अभियान चलाकर थाना क्षेत्र के अनगड़ा बरुरा रोड में लकड़ी के बोटा से लदा एक ट्रैक्टर को जब्त किया हैं। जब्त वाहन को वन विभाग के कर्मियों ने कार्यालय में सुरक्षित रखा है।
इस संबध में वन क्षेत्र पदाधिकारी बीएन दास ने बताया की गुप्त सूचना मिली थी की अनगड़ा बरूरा मार्ग से बिहार में खपाने के उद्देश्य से लकड़ी के बोटा से लदा एक ट्रैक्टर बिहार जाने के फिराक में है। इस सूचना के आलोक में त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम गठित कर बरूरा मजार के पास पेट्रोलिंग लगाया गया। पेट्रोलिंग गाड़ी देखकर ट्रैक्टर चालक रात्रि का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा वही अवैध लकड़ी के बोटा से लदा ट्रैक्टर को जब्त कर वन कार्यालय प्रतापपुर लाया गया। इस अभियान में वन क्षेत्र पदाधिकारी बीएन दास,एवं सभी वन कर्मी मौजूद थे।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








