एनटीपीसी ने उच्च विद्यालय पगार में बनाया लाइब्रेरी, बच्चों में खुशी

केरेडारी। एनटीपीसी चट्टीबारियातु कोयला खनन परियोजना द्वारा विस्थापित क्षेत्र के उच्च विद्यालय पगार में लाइब्रेरी का निर्माण कराया गया। जिसका उद्घाटन शनिवार को चट्टीबारियातु परियोजना प्रमुख नवीन गुप्ता ने फीता काट कर किए। परियोजना प्रमुख ने विद्यालय प्रधानाचार्य एवं सभी अध्यापकों को बधाई देते हुवे लाइब्रेरी का सदुपयोग वा रख रखाव करने का अपील किए। परियोजना प्रमुख ने कहा की एनटीपीसी के द्वारा लाइब्रेरी के लिए टेबल, कुर्सी एवं किताबें उपलब्ध कराया गया है। विद्यालय में लाइब्रेरी होने से विद्यार्थियों को एकाग्रता से पढ़ने में सहायता मिलती है। साथ ही अध्यापकों को आश्वासन दिया कि एनटीपीसी बच्चों की पढ़ाई के लिए सामाजिक कल्याण के कार्य करने में हमेशा तत्पर रहती है। बच्चों को समय समय पर स्कूल बैग, स्टेशनरी एवं अन्य पढ़ाई में आवश्यक चीज़े उपलब्ध कराई जायेगी। विद्यालय में लाइब्रेरी बनने से बच्चों ने खुशी जाहिर की हैं।


मौके पर मुखिया झरीलाल महतो, परियोजना के अपर महाप्रबंधक मोहम्मद वासिफ़, उप महाप्रबंधक, नीलमाधव स्वाइन, यतीश कुमार, वरा बाबु पी, संजय मोहंती एवं वरिष्ठ प्रबंधक नवीन कुमार गुप्ता समेत कई लोग उपस्थित थें।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *