महुआडांड में वज्रपात से महिला घायल, घर मे लगी आग


महुआडांड़। महुआ डांड प्रखंड के चटकपुर पंचायत स्थित सरनाटोली में बज्रपात होने घर में बैठी महिला फुलमती देवी पति रुपेश महली घायल हो गई। सुचना पर ग्रामीणों ने प्राथमिक उपचार के द्वारा गोबर का लेप लगाकर बेहतर इलाज के लिए महुआडांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टर अमित खलखो ने उनका इलाज किया। वज्रपात से छह वर्षीय नंदनी कुमारी को भी घर में खेलने के दौरान झटका लगा। हालांकि बच्ची खतरे से बाहर है। वज्रपात से घायल होने की सूचना मिलने पर हिन्दू महासभा के महामंत्री संजय जायसवाल एवं भाजपा नेता जमुना प्रसाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे एवं घायल महिला से मुलाकात कर स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रशासन से उचित मुआवजा देने का मांग किए। घायल महिला ने बताया कि सुबह नौ बजे आचानक मौसम खराब होते ही भारी बरसात के साथ वज्रपात होने लगा। इस क्रम में वज्रपात होने से घर के बाहर लगे बिजली के पॉल तार से होते हुए आसमानी बिजली मीटर से होते पूर घर में लगे बिजली तार पर दौड़ गई । जिससे घर में बैठी महिला को झटका लगा। साथ ही शार्ट सर्किट से घर के कुछ हिस्से में आग लग गई।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *