प्रतापपुर पुलिस ने अंग्रेजी शराब से भरा हुंडई कार को किया जब्त, ड्राइवर गिरफ्तार पूछताछ जारी

अंग्रेजी शराब लदा हुंडई कार ने पहले बाइक सवार को मारा टक्कर, बाइक सवार घायल

टक्कर मार कर भाग रहे हुंडई कार अनियंत्रित होकर पलटा

ग्रामीणों के सहयोग से कार ड्राइवर को पुलिस ने पकड़ा

कुमार प्रकाश /प्रतापपुर


प्रतापपुर (चतरा)। प्रतापपुर पुलिस ने हुडंई कार से बिहार में खपाने के उद्देश्य से ले जा रहे अंग्रेजी शराब के बड़ी खेप को पकड़ा। साथ ही पुलिस ने कार ड्राइवर को ग्रामीणों के सहयोग से दबोचा। घटना शनिवार की है।

ग्रामीणों ने बताया क हुडंई कार (WB-34U-2056) से अंग्रेजी शराब तस्करी के लिए बिहार ले जाया जा रहा था। बिहार जाने के दौरान कार थाना क्षेत्र के बराटपुर मोड़ के पास एक बाईक सवार को सामने से जोरदार टक्कर मार दिया जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। कार भागने के दौरान अनियंत्रित होकर पलट गया। ग्रामीणों के सुचना पर प्रतापपुर पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी लव कुमार अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। और गाड़ी इंपीरियल ब्लू 750ml का चार पेटी तथा 375ml का दो पेटी कुल 96 बोतल शराब जब्त किया गया। पुलिस को देख कर भाग रहे कार ड्राइवर को पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से पकड़ा। पुलिस ड्राइवर से पुछताछ कर रही है। जब्त शराब तथा कार के बारे में पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। शराब पर Only sale for Punjab लिखा हुआ था।

घायल का बेहतर इलाज के हजारीबाग किया गया है रेफर, चल रहा है इलाज

कार के टक्कर दुर्घटनाग्रस्त युवक की पहचान चतरा के टंडवा गांव के दीपक विश्वकर्मा के रुप में किया गया है। ग्रामीणों के सहयोग से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया गया हैं। दीपक विश्वकर्मा बिहार के बांके बाजार से अपने घर टंडवा जा रहा है।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *