25 सितंबर तक सौ प्रतिशत हर हाल में राशन वितरण करने का दिया सख्त निर्देश
महुआडांड। लातेहार जिला आपूर्ति पदाधिकारी वासुदेव प्रसाद बुधवार को महुआडांड का दौरा किए। इस दौरान महुआडांड प्रखण्ड सभागार में डीलरों के साथ समीक्षात्मक बैठक किए। बैठक में बीडीओ सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अमरेन डांग, गोदाम मैनेजर संजय मिंज, डीएसओ कार्यालय के पंकज कुमार, पाठक, डीलर संघ के अध्यक्ष रामदत्त प्रसाद, सुचीत प्रसाद, बद्रीनाथ प्रसाद, श्यामकुमार प्रसाद, अशोक प्रसाद, किशोरी प्रसाद, महेंद्र प्रसाद, सुरेन्द्र प्रसाद, शेरू खान, अनुप कुमार पांडेय, दोस्त मोहम्मद, सत्येंद्र प्रसाद, रामप्रवेश गुप्ता समेत सभी राशन दूकानदार एवं स्वयं सहायता समूह के सदस्य मौजूद थे। बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी वासुदेव प्रसाद ने कहा कि दबे कुचले एवं आर्थिक कमजोर लोगों के लिए सरकार के द्वारा राशन दिया जा रहा है। राशन वितरण बहाने बाजी या लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही की जायेगी। उन्होने डीलरों को 25 सितंबर तक सौ प्रतिशत हर हाल में राशन वितरण करने का सख्त निर्देश दिया।
बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी वासुदेव प्रसाद ने राशन वितरण नही करने वाले डीलरों से बारी बारी से राशन वितरण नही करने का कारण पुछा व ससमय राशन वितरण करने का निर्देश दिया अन्यथा कारवाई करने की बात कही। जिला आपूर्ति पदाधिकारी वासुदेव प्रसाद ने वन नेशन वन कार्ड के तहत योग्य व्यक्ति को को ही राशन वितरण करने का निर्देश दिए। इन्होने सभी दिलारो को नियमों का अनुपालन करने को कहा अन्यथा वन नेशन वन कार्ड के तहत किये गये राशन वितरण का समायोजन नही होने की बात कहे। बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी वासुदेव प्रसाद ने राशन वितरण करने के समय डीलरों को आ रही परेशानी एवं समस्याओ से भी अवगत हुए एवं उनके निराकरण की बात कही।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








