रंजीत कुमार यादव
कुंदा। प्रखंड कुंदा एवम लावालौंग में कृषक मित्रो की बैठक लावालौंग के डाक बंगला में किया गया। बैठक की अध्यक्षता कुंदा प्रखंड के कृषक मित्र संघ के प्रखंड अध्यक्ष दिलीप प्रसाद यादव ने की जबकि संचालन सुरेंद्र कुमार ने किया।मुख्य अतिथि कृषक मित्र संघ के जिला अध्यक्ष सत्यानंद दुबे शामिल थे। और दोनो प्रखंड के कृषक मित्र उपस्थित हुवे। बैठक में कृषक मित्रों ने कृषक मित्र का मानदेय सरकार से भुगतान करने का मांग किया। इन्होंने कहा हम सभी कृषक मित्र किसानों के लिए काम करते है। और हमलोग को कोई मानदेय नहीं मिलता है।
मौके पर कुंदा प्रखंड से विजय भोगता, संतोष यादव, अनुज गुप्ता,प्रेम यादव, राजेश महतो, रामजतन यादव, दिलीप प्रसाद यादव, लावालौंग प्रखंड से कृषक मित्र संघ अध्यक्ष दशरथ यादव,सुरेंद्र कुमार, सिकन्दर भोगता,प्रसिद्ध सिंह, इरसाद अंसारी, गौरी यादव उपस्थित हुवे।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








