महुआडांड। अनुमंडल कार्यालय सभागार में अनुमंडल स्तरीय वनाधिकार समिति का बैठक किया गया। बैठक की अध्यक्षता एसडीओ नीत निखिल सुरीन ने की। बैठक में गारू प्रखंड से चार लोगो के द्वारा व्यक्तिगत वन पट्टा एवं छह लोगो के द्वारा सामुदायिक वन पट्टा हेतु कुल दस आवेदन समिति को दिया गया। सभी वन पट्टा जांच के दौरान त्रुटि पूर्ण पाये गये। जिसे अनुसंधान के लिए अंचलाधिकारी एवं वन विभाग को वापस कर दिया गया।
मौके पर अंचल आधिकारी, वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी सहित वन समिति सदस्य उपस्थित थे।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Post Views: 237








