चतरा। राज्य के माननीय मंत्री सत्यानन्द भोगता दो दिवसीय दौरा पर चतरा पहुँचे। इस दौरान मंत्री श्री भोगता ने चतरा सदर अस्पताल में नए अल्ट्रासाउंड मशीन का विधिवत रूप से उदघाटन किया। इस दौरान मंत्री श्री स्त्यानंद ने कहा की चतरा में स्वास्थ्य व्यवस्था दुरुस्त किया जायेगा। सदर अस्पताल में लोगो को अत्याधिक सुविधा मिलेगा। नए अल्ट्रासाउंड मशीन लगने से क्षेत्र वासियों को इसका लाभ मिलेगा।
मौके पर अस्पताल अधीक्षक जगदीश प्रसाद, मंत्री प्रतिनिधि हारून रशीद, डॉ मनीष दयाल, डॉ अजहर समेत कई गणमान्य मौजूद थे।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Post Views: 266








