कुंदा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, ग्रामीणों को किया गया इलाज



रंजीत कुमार यादव

कुंदा। प्रखंड कार्यालय कुंदा में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बीडीओ खगेश कुमार व सीएचसी प्रभारी डॉ. संजीव कुमार समेत जनप्रतिनिधियों ने फीता काटकर व दीप प्रज्ववलित कर किया। स्वास्थ्य मेला में स्वास्थ्य से सम्बंधित कई स्टॉल लगाकर मरीजों को जांच कर उन्हें निःशुल्क दवा दिया गया। स्वास्थ्य मेला में पंजीकरण काउंटर, मातृ और बाल स्वास्थ्य, आयुष, दवा वितरण, नेत्र रोग, मोतियाबिंद जाँच, सुगर चेक, बीपी चेक, कोविड टीकाकरण, परिवार नियोजन, कुष्ठ रोग रोकथाम, टीबी रोकथाम, आयुष्मान भारत योजना समेत 20 स्टॉल लगाया गया था।

स्वास्थ्य शिविर में शामिल लोग

मौके पर मुखिया मनोज कुमार साहू, प्रमुख प्रतिनिधि जयराम भारती, सिकीदाग मुखिया अनिता देवी, बौधाडीह मुखिया अनिता देवी, समाजसेवी विनोद साव, स्वास्थ्य विभाग से पवन कुमार, सुनीता टोप्पो, रेखा कुमारी, विनेश साव, श्याम प्रकाश समेत एएनएम, सीएचओ, व स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *