केरेडारी में झारखंड मुक्ति मोर्चा का  सदस्या अभियान सह मिलन समारोह का आयोजन

कंपनी में स्थानीय लोगों को 75% रोजगार दें – संजीव बेदिया

 150 लोगों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थामा है

केरेडारी। केरेडारी प्रखंड अंतर्गत बालेदवरी कावेद में झारखंड मुक्ति मोर्चा का सदस्यता ग्रहण सह कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहम्मद मिस्टर एवं संचालन चंद्रिका रजक ने की।कार्यक्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय सचिव सह झारखंड सरकार राज्य परिवहन प्राधिकार संयुक्त सदस्य संजीव बेदिया बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुवे। अतिथि संजीव बेदिया को कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े और गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं में बालेदेवरी ,कावेद से 150 लोगो ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थामा। 

संजीव बेदिया द्वारा नए कार्यकर्ताओं फूलों के माला पहनकर सम्मानित किया गया। संजीव बेदिया ने कहा कि पूरे बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र सहित हजारीबाग जिला तक सदस्यता अभियान चलाया जायेगा। वर्तमान हेमंत सरकार के द्वारा विधवा पेंशन लोगों को रोजगार से जोड़ना, पारा शिक्षकों को स्थाई करना, फूलो झानो योजना, जन कल्याण योजना, मुख्यमंत्री सृजन योजना, सावित्रीबाई फुले योजना, लोगों को रोजगार जोड़ने के लिए ऋण, ऐसे कई योजना है जो धरातल से जुड़ी हुई है। झारखंड को बने हुए 23 वर्ष होने चले, लेकिन सबसे ज्यादा राज्य करने वाला में आजसू एवं भाजपा पार्टी की सरकार ने राज किया। यह पार्टी कंपनी के हाथों में हमलोगों को बेच दिया। और झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी सिर्फ हक और अधिकार की लड़ाई लड़ता रहा। और अब तक भी लड़ाई जारी है। और उन्होंने कहा पांडू, बालेदेवारी एवं कावेद के लोग अब एकजुट हो जाओ। आपके सुरक्षा की बात होगी तो सबसे पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा आपके साथ रहेगा और मार्च 2024 तक सरकार ने जीएम लैंड गैरमजरूआ जमीन का मुआवजा दिलाने का काम करेगा। यहां पर कोल खनन कंपनियों में सबसे पहले स्थानीय लोगों को 75% नौकरी देने का काम करेगा यहां कंपनी की मनमानी नहीं चलेगी, पहले यहां के लोगों को नौकरी होनी चाहिए। तभी दूसरे लोगों को होगा। केरेडारी प्रखंड अंतर्गत सी,ओ, बीडीओ, थानेदार को भी फटकार लगाते हुए कहा की जनता की परेशानी होगी तो समझो सरकार की परेशानी हुई। इसमें कोई बख्शा नहीं जाएगा।

मौके पर चंद्रिका रजक, सफीउल्लाह अंसारी, संजय राम, इलियास अंसारी, रफीक अंसारी, मुकेश रावत, इंद्रदेव राम, मोहम्मद मुबारक, मो.मिस्टर ,मो.सोहेल, मो.निजामुद्दीन, मो.इस्तखर, मो.बसारत मियां मो.जाकिरदशरथ दुबे, मोहम्मद लुकमान, अवधेश कुमार दुबे, सिकंदर दुबे, नरेश कुमार, प्रकाश कुमार, परमेश्वर कुमार, कुर्बान मियां, नरेंद्र नाथ दुबे ,बसंत कुमार, रमेश कुमार, सूरज तिवारी, मो इम्तियाज ,नारायण महतो , केदार दुबे, राजेंद्र वर्मा, विमल सिन्हा, शबनम खातून ,अंतरा खातून ,शांति देवी, विमला देवी ,राहुल पासी, गुड्डू चौधरी, सिकंदर दुबे, विजय महतो, मोहन महतो ,खेमराज महतो, काली महतो महतो साजदा, खातून समेत कई लोग मौजूद थें।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *