नीति आयोग के टीम ने पीएम -पीवीटीजी डेवलपमेंट मिशन को लेकर किया बैठक


महुआडांड। डॉ साक्षी खुराना सीनियर स्पेशलिस्ट स्किल डेवलपमेंट श्रम एवं नियोजन के नेतृत्व में नीति आयोग के टीम ने लातेहार जिले के आकांक्षी प्रखंड महुआडांड़ का स्थल का अध्ययन किया। जिसके पश्चात नीति आयोग की टीम ने प्रखंड कार्यालय महुआडांड़ के सभागार में पीएम -पीवीटीजी डेवलपमेंट मिशन को लेकर पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, एवं ग्रामीणों के साथ बैठक किया। बैठक में विशेष रूप से कमजोर जनजातीयीय समूह (पीवीटीजी) के आजीविका के अवसरों के विकास के लिए कार्ययोजना तैयार करने, क्षेत्र में उपलब्ध संसाधनों, वर्तमान में किये जा रहे आर्थिक क्रियाकलाप, संभावनाएं एवं समस्याएं समेत अन्य बिंदुओं पर चर्चा किया गया।

बैठक में सिसिलिया लकड़ा ने बताया कि महुआडांड़ में धान (गैर सुगन्धित) , जीराफूल धान (सुगन्धित वेराईटी ) मूंगफली, आम, नाशपती की खेती की जा रही है। उन्होंने कहा कि क़ृषि उत्पादों के प्रसंस्करण एवं मार्केट लिंकेज की सुविधा विकसित होने से स्थानीय किसानों को ज्यादा आर्थिक लाभ मिलेगा। सेंट जोसफ +2 उच्च विद्यालय के प्राचार्य फादर दिलीप एक्का ने कहा कि महुआडांड़ में कई नदी -नाले हैं। जिसमें चेक डैम बनाकर क्षेत्र में नगदी फसलों की खेती को बढ़ावा दिया जा सकता है। आगे बैठक में बताया गया कि महुआडांड़ क्षेत्र में मड़ूआ, कोदो, गोंदली इत्यादि मिलेट की खेती की जाती है। जिसके प्रसंस्करण एवं मार्केटिंग की सुविधा विकसित होने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर आमदनी हो सकती है। बैठक में स्थानीय लोगों के कौशल विकास, लघु वनोपज की मार्केटिंग, लोगों के वित्तीय समवेशन, आधारभूत संरचना के विकास इत्यादि के सम्बन्ध में भी विचारविमर्श किया गया।

बैठक में डॉ आरिफ अख्तर, सीनियर कंसल्टेंट रूरल लाइवलीहुड नीति आयोग, सृजा पोडीशेट्टी सहायक सचिव, मोहम्मद मंजर हुसैन सहायक सचिव , प्रणव विजयवर्गीय सहायक सचिव, अनुमंडल पदाधिकारी महुआडांड़ नीत निखिल सुरीन, प्रखंड विकास पदाधिकारी महुआडांड़ अमरेन डांग, जिला कल्याण पदाधिकारी दीपाली भगत, जिला योजना पदाधिकारी संतोष भगत, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी रेणु रवि समेत विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *