प्रतापपुर में दो दिवसीय खेलो झारखंड प्रतियोगित का अयोजन

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र एवं छात्राओं को किया गया पुरस्कृत


प्रकाश कुमार / प्रतापपुर

प्रतापपुर (चतरा)। प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू हाई स्कूल मैदान में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय दो दिवसीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी मुरली यादव, मंत्री के जिला प्रतिनिधि सह समाज सेवी भोला प्रसाद, प्लस टू हाई स्कूल के प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार दूबे, परियोजना बालिका उच्च विद्यालय के प्राचार्य सर्वेश सिंह, बीपीओ अजय दास एवं बीआरपी सुचिता पांडेय ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया।

प्रतियोगिता शिक्षा विभाग के तत्वाधान में आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में प्रखंड के सभी मध्य विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 6 एवं 8, कस्तुरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राएं, एवं उच्च विद्यालयों तथा प्लस टू हाई स्कूल के कक्षा 9 से कक्षा 12 में पढ़ने वाला छात्र एवं छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता के पहले दिन बच्चों ने एथलेटिक्स खेल के तहत 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 600 मीटर एवं 800 मीटर का दौड़, लंबी कूद में भाग लिए।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *