कुंदा/ प्रतापपुर (चतरा)। प्रतापपुर प्रखंड के सिदकी पंचायत के जीराव में पंचायत स्तरीय कार्यकर्त्ता सम्मेलन का अयोजन किया गया। सम्मेलन का अध्यक्षता नारो साव और मंच संचालन पंचायत के उप मुखिया संदीप यादव ने किया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद प्रतिनिधि रामप्रवेश यादव, वार्ड सदस्य राकेश यादव, कपिल यादव, सत्येंद्र राम, महिला नेत्री सरिता देवी, नीलम देवी, रिंकी देवी, अरविंद यादव, नारो साव सहित अन्य लोगों ने आजसू का दामन थामा। आजसू नेता अशोक गहलोत ने विभिन्न दलों से आजसू पार्टी में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं को माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आजसू पिछले 20 वर्षों से चतरा विधानसभा क्षेत्र की जनता के हर सुख दुख में साथ है। पिछले तकरीबन दो दशक से क्षेत्र की जनता से जुड़ाव रहा है। आजसू नेता अशोक गहलोत ने बताया कि हर पंचायत में 10 सदस्य टीम बनेगा जिसमें पार्टी के मुख्य विंग के अलावा महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, छात्र मोर्चा,किसान मोर्चा,मजदूर मोर्चा, बुद्धिजीवी मोर्चा सहित अन्य सभी मोर्चों में दस दस सदस्यीय कमिटी का गठन किया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि संगठन में ही शक्ति है और संगठन के बगैर विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करना मुश्किल है। इसीलिए गांव-गांव में आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं को सशक्त और मजबूत करने की दिशा में पार्टी प्रयासरत है।
पंचायत सम्मेलन में आजसू के केंद्रीय सचिव पारस सिंह, जिला अध्यक्ष शिवलाल दांगी,पोखन दांगी, अक्षयवट सिंह, खुर्शीद आलम, बबन पासवान, पिंटू भारती, पिंटू चौधरी, नारो साव, कुर्बान अंसारी, बेचन यादव, दिलीप यादव, सहदेव यादव, अजय प्रजापति, रामप्रवेश यादव समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








