मोहर्रम के चालीसवें को लेकर महुआंडा़ड में 4 सितंबर को माबादे कर्बला कॉन्फ्रेंस का आयोजन

महुआंडा़ड। आगामी 4 सितंबर को मगरिब के बाद मोहर्रम के चालीसवें को लेकर माबादे कर्बला कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए हुसैनी नवजवान कमेटी महुआंडा़ड ने बताया कि इस कॉन्फ्रेंस के आयोजन का जेरे हेमायत मुफ्ती सब्बर जया कादरी मोहतमिम जामा मस्जिद,जेरे निजामत मौलाना गुलाम सरवर फैजी मोहतमिम असरफिया ग़रीब नवाज़,जेरे निकाबत नकीबे आजम हिन्दुस्तान हाफिज शब्बीर रिज़्वी होंगे। साथ ही मोकामी व बाहर से ओलमाओ का भी तशरीफ आवरी होगी जिसमें शायर हाफिज जैनूल आबेदीन बलरामपुरी कारी मुन्नवर सईद कादरी रोहतासवी,शायर कारी सुबहान हसन गयावी,शमशेर रज़ा, असरफिया ग़रीब नवाज़, मुफ्ती मोहम्मद शब्बिर शहर कादरी औरंगाबादी,गुलाम अहमद रज़ा जामा मस्जिद, हाफिज खुर्शीद मदरसा हाजा, हाफिज नदीम अख़्तर जामा मस्जिद, एजाज रज़ा जामा मस्जिद का शामिल है। आगे हुसैनी नवजवान कमेटी महुआंडा़ड ने सभी मुस्लिम धर्मावलंबियों से आग्रह किया है कि इस जलसे में ज्यादा से ज्यादा लोग शामिल होकर इसे कामयाब बनाएं और दीन की बातें सीखें। वहीं सभी लोगों के लिए कमेटी के तरफ से लंगर खानी का भी इंतजाम किया गया है ।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *