विधायक के प्रशासनिक प्रतिनिधि बने चंदन कुमार गुप्ता, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

केरेडारी। केरेडारी के चट्टी पेटो निवासी चंदन कुमार गुप्ता को बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने दूसरे बार केरेडारी प्रखंड के प्रशासनिक प्रतिनिधि मनोनित किए। विधायक ने पत्र देकर चंदन कुमार गुप्ता के मनोनयन किया।

विधायक अंबा प्रसाद ने चंदन कुमार गुप्ता को नियुक्ति पत्र देते हुए कहा कि जिम्मे दारीयों व कर्तव्यों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करते हुए जरूरतमंदों तक हर संभव मदद व सहयोग उपलब्ध कराएंगे और आम जनों से सीधा संपर्क में रहते हुए कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करने का कार्य करेंगे। वही चंदन कुमार गुप्ता को प्रशासनिक प्रतिनिधि बनाए जाने पर प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र गुप्ता समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने बधाई दी हैं।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *