सामुदायिक पुलिसिंग फुटबॉल टूर्नामेंट के सफल समापन पर थाना परिसर में रात्रि भोज सह मिलन समारोह का आयोजन

लोग निर्भिक हो कर थाना पहुंचे, पुलिस हमेशा न्याय करेगी – एसडीपीओ अमित सिंह

केरेडारी। हजारीबाग सामुदायिक पुलिसिंग के नेतृत्व में केरेडारी थाना प्रभारी एनजी केरकेट्टा के द्वारा आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट के सफल समापन पर थाना परिवार में खुशी का माहौल है। फुटबॉल टूर्नामेंट के सफल समापन पर केरेडारी थाना परिसर में 2 सितंबर को रात्रि भोज सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बरडकागांव एसडीपीओ अमित कुमार सिंह, इंस्पेक्टर अनिल कुमार, सीओ राकेश तिवारी, प्रमुख सुनीता देवी, सांसद प्रतिनिधि बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के बालेश्वर कुमार, विधायक प्रतिनिधी सुरेश साव, इंटक जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह, आजसू प्रखंड अध्यक्ष बैद्यनाथ महतो, मुखिया संघ अध्यक्ष महेश साव, जितनी देवी, अशोक राम, झर्री लाल महतो, गुरुदयाल साव, अमित दुबे, पत्रकार अरूण यादव, अमित माली, गणेश कुमार, इंद्रजीत गिरी, रवींद्र सोनी शामिल हुवे।

भोजन का आनंद लेते जनप्रतिनिधि

केरेडारी थाना परिसर में आयोजित रात्रि भोज सह मिलन समारोह का शामिल अतिथियों ने व्यंजनों का खूब लुफ्त उठाए। साथ ही इस तरह के कार्यक्रम का अतिथियों ने काफी सराहना किए। सांसद प्रतिनिधि बालेश्वर कुमार, इंटक जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा इस तरह के कार्यक्रम से लोगो के बीच प्रेम बढ़ेगा। पुलिस पब्लिक के बीच की दूरियां भी कम होगा। लोग बिना भय के थाना में पहुंच कर अपने समस्याओं को रख सकेंगे।

एसडीपीओ अमित कुमार सिंह ने कहा थाना यहां के लोगो का हैं अधिकारी तो आते जाते रहेंगे। लोग निर्भिक हो कर थाना पहुंचे। लोगो को न्याय अवश्य मिलेगा।

थाना प्रभारी नयाल गोडविन केरकेट्टा ने कहा की यहां के लोगो का हर क्षेत्र में भरपूर सहयोग मिला है। और उम्मीद है कि आगे भी इसी तरह का सहयोग थाना परिवार के साथ रहेगा। थाना पुलिस आम आवाम के साथ हैं। हमेशा लोगो के सहयोग में पुलिस साथ खड़ी है।

बताते चले की बीते 27 अगस्त को केरेडारी कृषि फार्म मैदान में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन हुवा था।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *