एमओ के सहयोग से आयुष्मान योजना के तहत अजय का होगा निःशुल्क इलाज

केरेडारी। केरेडारी प्रखंड के जोरदाग हरिजन टोला निवासी अजय कुमार दास पिता कौलेश्वर राम के इलाज के लिए प्रखंड आपूर्ति विभाग ने आगे कदम बढ़ाया। डीलर कृष्णा कुमार गुप्ता के पहल पर एमओ रवि राजा ने पीड़ित का राशन कार्ड बना कर आयुष्मान कार्ड निर्गत किया गया। आयुष्मान कार्ड से दुर्घटना में घायल अजय कुमार दास का निःशुल्क इलाज होगा।

डीलर कृष्णा कुमार गुप्ता ने बताया कि जनवरी 2023 में अजय कुमार दास सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था। इलाज में परिजनों ने सामर्थ्य के अनुरूप काफी खर्च किया परंतु पुरा इलाज नहीं करा सके। युवक का कार्ड नाही होने के कारण सरकार का आयुष्मान योजना का भी लाभ से वंचित था। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी रवि राजा को जानकारी मिलते ही युवक का नया राशन कार्ड ऑनलाइन किया गया। साथ ही जिला आपूर्ति पदाधिकारी अरविंद कुमार के त्वरित प्रयास से इनका नया राशन कार्ड निर्गत किया गया।

राशन कार्ड बनते है युवक का आयुष्मान कार्ड बनाया गया। आयुष्मान कार्ड से युवक का इलाज सुचारू रूप से होगा। इस कार्य के लिए अजय के परिजनों ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी रवि राजा ने आभार जताया। परिजनों ने कहा आयुष्मान योजना के तहत अजय का समुचित इलाज होगा।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *