पर्याप्त बारिश नही, खाली रह गए खेती योग्य जमीन
महुआडंडा। लातेहार जिला के महुआडांड प्रखंड में पर्याप्त बारिश के अभाव में इस वर्ष भी धान की खेती चौपट हो गई है। पानी के अभाव में अधिकतर खेत में रोपाई नही हो सका। धान का बिछड़ा खेतों में रह गया। किसान रोपनी का कार्य नहीं कर सके जिस वजह से क्षेत्र के करीब आधे से अधिक खेत खाली रह गए। कई किसान तलाब, कुंआ से सिंचाई कर काफी मशक्कत के बाद करीब प्रखंड में 30 % खेतों में धान की रोपाई किए। रोपाई के बावजूद पर्याप्त पानी के अभाव में खेतों में दरार पड़ गई है। फसलों की भी स्थिति अच्छी नहीं रह गई है, फसल मरने के कगार पर हैं।
शुरुवाती दौर में मॉनसूनी बारिश अच्छी होने से उन्हें इसवर्ष धान की फसल अच्छी होने की उम्मीद जगी थी। और इसी उम्मीद से उन्होंने कई तरह की परेशानियों का सामना करते अपने बुलंद हौसलों के साथ खेतों में धान की फसल लगाई थी। पर मॉनसून की दगाबाजी ने उनके सुनहरे सपनों पर पानी फेर दिया तथा धान की फसलों से लहलहाते रहने वाले अधिकतर खेत इस वर्ष भी खाली रह गए। नतीजतन अब उनके चेहरे पर मायूसी छाई है। और उन्हें इसवर्ष भी अकाल होने की चिंता सताने लगी है।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








